आगंतुक गणना

4518869

देखिये पेज आगंतुकों

हिंदी सप्ताह का आयोजन

भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ में 14 से 20 सितंबर, 2021 तक हिंदी सप्ताह का आयोजन किया गया। हिंदी सप्ताह 14 सितंबर, 2021 को हिंदी दिवस समारोह के साथ शुरू हुआ। हिंदी दिवस समारोह गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित राजभाषा प्रतिज्ञा के साथ शुरू हुई। एक हिंदी कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें डॉ. निर्भय नारायण गुप्ता, पूर्व महाप्रबंधक, केन्द्रीय भण्डारण निगम उत्तर प्रदेश एवं उत्तरांचल ने हिंदी भाषा और साहित्य के इतिहास पर व्याख्यान दिया। उन्होंने एक आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी के महत्व के विषय में भी बात की। इस अवसर पर, संस्थान के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र राजन ने भारत के लोगों को एक साथ जोड़ने में हिंदी की भूमिका को बताया। हिंदी सप्ताह के दौरान, हिंदी निबन्ध, हिंदी काव्य पाठ, हिंदी वाद-विवाद, हिंदी में कार्य प्रोत्साहन पुरूस्कार, हिंदी टंकण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वैज्ञानिक, प्रशासनिक, तकनीकी और गैर हिंदी भाषियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा, 20 सितंबर, 2021 को एक राष्ट्रीय स्तर के हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पांच प्रतिष्ठित कवियों ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए इतिहास से संबंधित, राष्ट्रवादी कविताओं का पाठ किया।